Banga Electronics

Kidszee

डासना: जेल अधीक्षक ने कारागार में बंदियों द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से साथ में खेली होली।

जेल अधीक्षक आलोक सिंह जिला कारागार में होली खेलते हुए।

रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत 
गाजियाबाद/हापुड। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के निर्देशन में जिला कारागार गाजियाबाद डासना में प्रेम, सोहार्द एवं भाईचारे के प्रतीक होली के पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली के लिए विशेष रूप से कारागार में ही बंदियों द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से मनाया गया। 

जेल अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा बंदियों के साथ होली का त्योहार मनाते हुए सभी बंदी भाइयों को समस्त कारागार स्टाफ की ओर से होली की शुभकामनाएं दी गयी।

 जेल अधीक्षक आलोक सिंह के साथ जेलर ब्रजेन्द्र सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर संजय शाही डिप्टी जेलर विजय कुमार गौतम तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा भी बंदियों के साथ होली खेली गयी तथा बंदी भाईयों को होली की शुभकामनाएं दी गयी।