- गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को फंसाने के लिए रच रहे थे साजिश
रिपोर्ट - इमरान अली/शिवकुमार रावत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सैना के जंगल से दो लोगों को चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों गांव के ही रहने वाले गांव के ही रहने वाले है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपितों के दो साथी अभी फरार है। फरार अारोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपितों के फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरन पुलिस को गांव सैना में कुछ लोगों के पास अवैध हथियार होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से गांव के रहने वाले मारुफ अली और सलीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से एक प्लास्टिक केे कट्टे से चार तमंचे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके फरार दो साथियों के कहने पर वह उक्त हथियारों को गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के कोल्हू पर रखने के लिए जा रहे थे। वहां पर अवैध हथियार रखने के बाद वह पुलिस को सूचना देकर उनको पकड़वाने की प्लान तैयार किया था। अवैध हथियारों के संबंध में आरोपितों ने बताया कि उन हथियारों को उनके फरार साथियों ने उनको मुहिया कराए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों सहित उनके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपितों के फरार साथियों को भी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।