Banga Electronics

Kidszee

हापुड : गुलजार की हत्या करने वाले हत्यारोपी भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पारिवारिक रंजिश को लेकर गोली मारकर की थी अपने चाचा की हत्या ।

रिपोर्ट - नवीन गौतम /लक्ष्मण सिंह 
हापुड। थाना सिम्भावली पुलिस ने सगे चाचा गुलजार की हत्या करने वाले हत्यारोपी भतीजे को किया गिरफ्तार।
जिसके कब्जे/निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचाबरामद ।
 गिरफ्तार अभियुक्त ने आपसी पारिवारिक रंजिश को लेकर गोली मारकर की थी अपने चाचा की हत्या।

'संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 24.03.2023 को शाम थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में आपसी पारिवारिक रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा अपने सगे चाचा गुलजार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/23 धारा 302, 307, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया।
 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

कार्यवाही:-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 102/23 धारा 302,307,120बी भादवि से सम्बन्धित मुख्य हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे / निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
गुलफाम पुत्र इन्तजार नि0 ग्राम अनुपपुर डिबाई थाना

 सिम्भावली जनपद बरामदगी का विवरण:-
आलाकत्ल तमंचा मय 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. शीलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।
2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड 3. उ0नि0 नवनीत सिंह थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।
4. हे0कां0 595 फरमान अली थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।
5. हे0कां0 614 आदेश कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड
6. कां0 247 अंकित कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड ।