Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ बार में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया बाबा साहब का 132वां जन्मोत्सव


-अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यर्पण कर उनके बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132वां जन्मोत्सव बार सभागार में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। 



इस दौरान अधिवक्ताओं ने केक काटकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यर्पण कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, शोषित व वंचित समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए न्यौछावर कर दिया। बाबा साहब ने वंचित समाज के लोगों को संविधान में अधिकार देकर सम्मान देने का महान कार्य किया। 

जिसके चलते आज वंचित समाज के लोगों को उनका अधिकार मिल पा रहा है। इसलिए हम सभी को बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
 इनके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। 

अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चन्द्रा ने ऐनुल हक अध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा सचिव, सूरज कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरन देवी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ठा. रामअवतार सिंह तोमर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीन कुमार सिंह सहसचिव प्रशासन, विनोद कुमार सहसचिव प्रकाशन, अमरेश कुमार सहसचिव, अमित कुमार चीमा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यगण महेन्द्र कुमारलाल, सिंह आगौर, जगदीश प्रसाद शर्मा, रविन्द्र कुमार, भूषण प्रशान्त, दिनेश कुमार, कनिष्ठ सदस्यगण अभिषेक आजाद, पूजा सिंह, हर्षित जिन्दल, डोनिश कुमार जौहरी, भरत कुमार, सोनू कुमार को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुकुल त्यागी व गौरव विशाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष सतपाल तोमर, अजीत चौधरी, हरीश शर्मा, पूर्व सचिव रविन्द्र निमेष, चौ. जितेंद्र, जगदीश प्रसाद जौहरी, दिनेश कुमार, सुशील आजाद, दीपक कुमार, सतवीर सिंह, नवनीत सहलोत, मोहम्मद परवेज़, चौ. केपी सिंह, भोपाल सिंह शिशौदिया, पराग सक्सेना, सुनील आजाद, लोकेश केन, अनिल वर्मा, संजीव कुमार, सुशील चंद शर्मा, अनुज कुमार, ऋषिपाल वरुण, महेंद्र सिंह, रामनिवास सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्तिथ रहे।