Banga Electronics

Kidszee

वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी राजरानी ने किया जनसंपर्क




- वार्ड की जनता ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी को अपना समर्थन देकर जीत का आर्शीवाद दिया

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह

हापुड़। हापुड़ सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2(लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी) से भाजपा प्रत्याशी राजरानी ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर वार्ड की जनता से उन्हें वोट देने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को वार्ड की जनता ने अपना समर्थन देकर जीत दिलाने का आर्शीवाद दिया।
भाजपा प्रत्याशी राजरानी ने कहा कि वार्ड नंबर 2 की जनता का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वहीं वार्ड क्षेत्र में व्याप्त गन्दगी की समस्या का समय पर समाधान किया जाएगा। 
इस दौरान वार्डवासी राकेश देवी, बबिता देवी, द्रोपदी, मीना, कमलेश, ज्योति, पूनम, सरिता, राजेश, कुन्ता, मीनू, गीता, सुषमा, पूजा, शीला व परिंची ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी को जीत के लिए अपना आश्रीवाद दिया।