Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : पिता धर्मपाल सिंह के पदचिन्हों पर चलकर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगी : मानवी सिंह


- कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पूरी मेहनत व लग्न के साथ मानवी सिंह को जिताने का संकल्प लिया

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित अग्रसैन भवन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर नगर पालिका प्रत्याशी मानवी सिंह वर्मा को पूरी मेहनत व लग्न के साथ जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस की सदर नपा प्रत्याशी मानवी सिंह वर्मा ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय धर्मपाल सिंह ने विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए सर्व समाज के लिए विकास कार्य किए। जिसके लिए सर्व समाज ने उन्हें हापुड़ विकास पुरुष का नाम दिया। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही वह सदर नगर पालिका क्षेत्र में सर्व समाज के लिए विकास की गंगा बहाएंगी। अपने बड़े भाई मनीष सिंह, मोनू के बसपा में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मनीष उनके बड़े भाई है और हमेशा रहेंगे। बड़े भाई की विचारधारा बसपा में है बहुत अच्छी बात हैं, लेकिन वह अपने स्वर्गीय पिता व माताजी के आश्रीवाद के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से पूरी मेहनत व लग्न के साथ चुनाव में जुटने की अपील की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पुत्री हैं। जिन्होंने बिना पक्षपात किए सर्व समाज के लिए विकास कार्य किए। मानवी सिंह को जिताना हम सभी के लिए स्वर्गीय धर्मपाल सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल सिंह हापुड़ नगर पालिका के विकास पुरुष रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह वर्मा भी स्वर्गीय पिता की तर्ज पर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कराएंगी। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि स्वर्गीय धर्मपाल सिंह ने विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए सर्व समाज के लिए विकास कार्य किए। जिसका उदाहरण उनके शासनकाल में स्वर्ग आश्रम रोड पर परशुराम भवन का हुआ निर्माण है। भगवान परशुराम को मानने वाले लोगों के लिए यह गर्व की बात है। कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह वर्मा भी उनकी ही पुत्री है, जिन्हें हम सभी को पूर्ण समर्थन देकर चुनाव जिताने का कार्य करना है। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व संचालन पीसीसी सदस्य डॉ. ख़ालिद खान ने किया।
बैठक में पीसीसी सदस्य व एससी/एसटी जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, रामप्रसाद जाटव, राम सहाय, राम सिंह, एडवोकेट रघुवीर सिंह, विकास त्यागी, जलश तेवतिया, वीसी शर्मा, सीमा शर्मा, मोनिका शर्मा, कुसुमलता, सुखपाल गौतम, दीपक मोगें, पूजा, धर्मेंद्र कश्यप, महेश सैनी, मोहम्मद आरिफ़, ज़करिया मनसबी, सुबोध शास्त्री, पिंकी सैनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।