Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : राष्ट्रीय सैनिक संस्था व भाकियू (अराजनैतिक) ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को दिया समर्थन



-पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव लड़ाकर पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएंगे संस्था के पदाधिकारी

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई व भाकियू (अराजनैतिक) ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को समर्थन देने की घोषणा की।इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान कर उन्हें अपना समर्थन पत्र भी सौंपा।


संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश  महिला बिग्रेड की अध्यक्षा सुमन त्यागी व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी और भाकियू (अराजनैतिक) के जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी व महिला विंग जिला प्रभारी पूनम त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ सदर नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। संस्था की पिश्चमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा सुमन त्यागी व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को संस्था के समस्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव लड़ाएंगे और पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करेंगे।


इस अवसर पर लोकेश त्यागी, प्रोफेसर रूबी जैन, मुकेश प्रजापति, मुकेश त्यागी, हरिराज सिंह, डॉ. अजय त्यागी, राजकुमार शर्मा, अनिल त्यागी गौरव त्यागी, मोनू खां मौजूद रहे।