- नामांकन के दौरान आरएलडी व असपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे
रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल व आज़ाद समाज पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी पूजा ने शनिवार को एसएसवी इंटर कॉलेज में अपना नामांकन किया।
बता दें कि आरएलडी जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान व असपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील आज़ाद के नेतृत्व में आरएलडी व असपा के कार्यकर्ता शनिवार को रामलीला मैदान पर इकठ्ठा हुए। यहीं से कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन प्रत्याशी पूजा एसएसवी इंटर कॉलेज स्तिथ नामांकन स्थल पर पहुंची।
जिसके बाद उन्होंने अपने प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन करने के बाद पूजा कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ तिराह स्तिथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व तहसील चौराहा स्तिथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यर्पण की।
बता दें कि पूजा बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश कुमार गुड्डू की भाभी है। आरएलडी जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने बताया कि पूजा गठबंधन की प्रत्याशी है। जिन्हें दल बल के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान असपा से संजय जाटव, लोकदल जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, असपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आजाद, आदेश कुमार गुड्डू, आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जाखड़ ने नमांकन के दौरान समर्थन नहीं देने की बात करते हुए प्रेस नॉट जारी किया है।
वही समाजवादी पार्टी के हापुड़ नगर निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तीनो पार्टी गठबंधन में शामिल हैं। प्रत्याशी हमारा और सिंबल आरएलडी का या सिंबल समाजवादी पार्टी का और प्रत्याशी उनका जिसको लेकर आपसी सहमति पर बात चल रही है। जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।