Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ आएंगे चंद्रशेखर रावण गठबंधन प्रत्याशी पूजा के लिए मांगेंगे वोट

🖕इस पोस्ट को अभी तक इतनी बार देखा गया।

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह

हापुड़। यूपी में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date) का ऐलान 4 मई और 11 मई को दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। प्रत्येक चरण में प्रदेश के 9 मंडलों में चुनाव होंगे। 13 मई को मतगणना होगी। इस बार नगर निगम के चुनाव में ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। वहीं बाकी के निकाय चुनाव मतपेटिका के जरिए होंगे। 
वहीं राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, भीम आर्मी (Bhim Army) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) भी अपनी आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशियो को जीत हासिल करने को लेकर चुनाव प्रचार में लगे हैं। बताया जा रहा है की हापुड़ से नगर निकाय चुनाव की अध्यक्ष पद गठबंधन प्रत्याशी पूजा के चुनाव प्रचार में वोट मांगने के लिए जल्द ही भीम आर्मी (Bhim Army) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) हापुड़ आ सकते हैं। बता दें कि युवा दिलो पर राज करने वाले  चंद्रशेखर आजाद अगर चुनाव प्रचार में हापुड़ आते हैं तो चुनाव का माहौल ही बदल सकता हैं।
चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने हाल ही में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर बड़ा दावा किया था। उनका कहना है कि आबादी के अनुरूप जिस तरह आरक्षण मिलना चाहिए उस अनुसार नहीं दिया गया है।


चंद्रशेखर आजाद ने एक के बाद एक ट्वीट में सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, "नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति के आरक्षण के साथ दिन दहाड़े डकैती, यह है बीजेपी का 'सबका साथ सबका विकास' का छलावा, 2011 की जनगणना के अनुसार यूपी में अनुसूचित जाति की नगरीय आबादी 22.27 % है जबकि 21% आरक्षण प्राप्त है। इस हिसाब से नगर निगम की 4 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 2 की गई." आजाद ने आगे लिखा, "इसी तरह नगर पालिका की 42 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 27 की गई और नगर पंचायत की 114 सीटों के स्थान पर केवल 74 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। बाबा साहब के संघर्षों से प्राप्त संविधान प्रदत्त व्यवस्था (आरक्षण) से हम एक इंच भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव-

पहला चरण (4 मई 2023)
सहारनपुर मंडल- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
मुरादाबाद- बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
आगरा मंडल- आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी झांसी मंडल - झांसी, जालौन, ललितपुर
प्रयागराज मंडल- कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल - उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल- गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती गोरखपुर मंडल- गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर
वाराणसी मंडल- गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली,जौनपुर

दूसरा चरण (11 मई 2023)
मेरठ मंडल- मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद
बरेली मंडल - बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत
अलीगढ़ मंडल - हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
कानपुर मंडल - कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात चित्रकूट मंडल- हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
अयोध्या मंडल - अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती मंडल - बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़ मंडल -आजमगढ़, मऊ, बलिया मीरजापुर मंडल - सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर