आसपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर आज़ाद 'रावण' के रोड शो उमड़ा अपार जनसैलाब
-देश व प्रदेश की तानाशाही सरकार के सताए लोग सपा, आरएलडी, आसपा का साथ दें।
-सपा, आरएलडी, आसपा गठबन्धन ही भाजपा को हराने में सक्षम
रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। आसपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर आज़ाद 'रावण' व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने मंगलवार को गठबन्धन प्रत्याशी पूजा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सदर नगर पालिका क्षेत्र की जनता से गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को आगामी 11 मई को चुनाव निशान केतली पर मोहर लगाकर पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की। रोड शो में अपार जनसैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा।
आसपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर आज़ाद 'रावण' ने कहा कि देश व प्रदेश की तानाशाही सरकार में हर वर्ग परेशान हैं। भाजपा सरकार खासकर दलित व मुस्लिमों पर अत्यधिक ज़ुल्म कर रही है। भाजपा के सताए लोग उनका साथ दें और सपा, आरएलडी, आसपा गठबन्धन को मजबूत करें। केवल गठबन्धन ही पूरे देश व प्रदेश में भाजपा का विकल्प है। उन्होंने कहा कि उनके रोड शो में सदर नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया, जिसका में हमेशा ऋणी रहूँगा। गठबन्धन प्रत्याशी पूजा ही भाजपा को हरा रही हैं, इसलिए दलित मुस्लिम किसी पार्टी के बहकावें न आएं और आगामी 11 मई को गठबन्धन प्रत्याशी पूजा के 'केतली' चुनाव निशान पर मोहर लगाएं और हापुड़ से भाजपा को हराएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी रोड शो के दौरान हापुड़ की जनता से गठबंधन प्रत्याशी पूजा के चुनाव निशान केतली पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।
सपा निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव, असपा प्रदेश महासचिव निज़ाम चौधरी, सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, आरएलडी जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, असपा जिलाध्यक्ष सुशील आज़ाद, वरिष्ठ नेता पदम सिंह, संजय यादव, याद ईलाही कुरैशी, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बाबूराम भारती, सुरेंद्र लाला सहित हजारों लोग रोड शो में मौजूद रहे।


