रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। कल मगंलवार 9 मई को फिर आ रहें है, भीम आर्मी/असपा प्रमुख रावण चंद्रशेखर रावण सपा+असपा+लोकदल गठबंधन प्रत्याशी पूजा के लिए रोड शो के दौरान लोगो से जनसंपर्क कर वोट देने की अपील करेंगे।
रावण चंद्रशेखर आज़ाद "रावण" का रोड शो सुबह 11:00 बजे से तातारपुर बाईपास से शुरू होकर नई मण्डी, गढ़ चुंगी, देव नंदनी फ्लाई ओवर से होते हुए मीनाक्षी रोड़, कोटला, गुली, तागासराय, सिकंदर गेट, आवास विकास कालोनी, बुलंदशहर रोड़, पुरानी चुंगी से तहसील चौराहा पहुंचेगा। यहाँ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर मेरठ तिराहा स्तिथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण का कर्यक्रम है। मेरठ रोड़ से होते हुए मोदीनगर रोड़, ब्लॉक से बैंक कालोनी, चमरी होते हुए लज्जापुरी रामलीला मैदान में समापन होगा।
बता दें कि वरिष्ठ नेता आदेश कुमार गुड्डू की भाभी पूजा को हापुड़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर सपा+असपा+लोकदल गठबंधन प्रत्याशी बनाया गया है।
जिसको लेकर पार्टी के नेताओ सहित अन्य पदाधिकारी भी जोरो शोरो से प्रचार करने में लगे हैं। बीती 4 मई को भी असपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद "रावण" व सपा के दिग्गज नेता आज़म खान के पुत्र पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म खान गठबन्धन प्रत्याशी पूजा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने हापुड़ पहुंचे थे।
दोनो दिग्गज नेताओं ने नगर के मोहल्ला सोटावली, सिकंदर गेट, मोदीनगर रोड व मजीदपुरा में आयोजित जनसभाओं में विरोधियों पर गरजते हुए आगामी 11 मई को चुनाव चिन्ह केतली पर अपना अमूल्य वोट देकर गठबंधन प्रत्याशी पूजा को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की थी।
बीते 04 मई को जनसभा के दौरान दोनों दिग्गज नेताओं को सुनने के लिए जनसभाओं में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा था।


