Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ बार एसोसिएशन ने गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को पूर्ण समर्थन देने का किया एलान


 - गठबन्धन कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हापुड़ बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत किया

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को सपा, आरएलडी, आसपा गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। जिसको लेकर गठबन्धन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक़ व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि समस्त बार ने सोमवार को सपा, आरएलडी, आसपा गठबन्धन की संयुक्त प्रत्याशी पूजा को पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं समस्त बार ने गठबन्धन प्रत्याशी पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।


गठबन्धन प्रत्याशी पूजा ने कहा कि हापुड़ बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं का वह आभार व्यक्त करती हैं। उनके इस सम्मान की वह हमेशा आभारी रहेंगी। वरिष्ठ नेता आदेश कुमार 'गुड्डू' ने कहा कि वह बार एसोसिएशन के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का बहुत ही सम्मान करते हैं। जिन्होंने उनकी भाभी व गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को इसके क़ाबिल समझा। इस सम्मान को भविष्य में कभी भी भुलाया नहीं जाएगा।
हापुड़ बार एसोसिएशन के इस सराहनीय फैसले का सपा निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव, असपा प्रदेश महासचिव निज़ाम चौधरी, सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, आरएलडी जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, असपा जिलाध्यक्ष सुशील आज़ाद, वरिष्ठ नेता पदम सिंह, संजय यादव, याद ईलाही कुरैशी, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बाबूराम भारती, सुरेंद्र लाला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

कश्यप समाज ने गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को अपना पूर्ण समर्थन किया

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्तिथ मोहल्ला महेशपुरी में बुद्धप्रकाश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कश्यप समाज के लोगों ने गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को अपना पूर्ण समर्थन का एलान किया। इस दौरान कश्यप समाज के लोगों ने वरिष्ठ नेता आदेश कुमार 'गुड्डू' का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 
वरिष्ठ नेता आदेश कुमार 'गुड्डू' ने कहा कि वह कश्यप समाज के इस फैसले का स्वागत करते हैं। किसी भी विषम परिस्थितियों में वें हमेशा कश्यप समाज के साथ हैं। पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान विनीत कश्यप, सतीश कश्यप, यशपाल कश्यप, डॉ अनुज कश्यप, मदन मस्ताना, बबलू कश्यप, मुंशीलाल कश्यप, लोकेश कश्यप, अजय कश्यप, प्रमोद कश्यप, टीटू कश्यप, नंदकिशोर कश्यप मौजूद रहे।