- कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा। तुम्हारा सिर्फ वक्त आया है, हमारा दौर आएगा" अब्दुल्ला आज़म खान
- मुझे मुर्दा समंझ रहे हैं बता दो मैं अभी मरा नहीं : आज़ाद
- देखो-देखो कौन आया शेर आया, शेर आया, चंद्रशेखर रावण व अब्दुल्लाह आजम के स्वागत में हजारों लोगों ने जमकर की नारेबाजी
रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। असपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद "रावण" व सपा दिग्गज नेता एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म खान बुधवार को गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने हापुड़ पहुंचे। दिग्गज नेताओं ने नगर के मोहल्ला सोटावली, सिकंदर गेट, मोदीनगर रोड व मजीदपुरा में आयोजित जनसभाओं में विरोधियों पर गरजते हुए आगामी 11 मई को चुनाव चिन्ह केतली पर अपना अमूल्य वोट देकर गठबंधन प्रत्याशी पूजा को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की। दोनों दिग्गज नेताओं को सुनने के लिए जनसभाओं में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा।
असपा एवं भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद "रावण" ने कहा कि हमने हमेशा अन्याय के खिलाफ़ लड़ाई लड़ने का काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। वहीं जहां अन्याय होगा वहाँ चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' हमेशा खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे आज मौसम ख़राब है, ऐसे ही भाजपा द्वारा देश व प्रदेश का हाल ख़राब है। जिसे दलित मुस्लिम, शोषित व वंचितों को एक साथ मिलकर ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि यह देश किसी के बाप की बपौती नहीं है। हमारे आपके बुजुर्गों ने भी इस देश की आजादी के लिए अपना खून बहाया है।
हम सभी को अपने अधिकार हांसिल करने के लिए एकजुट होकर गठबंधन का साथ देना होगा और प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। किसी पार्टी के बहकावें में न आएं केवल सपा, आरएलडी, असपा गठबंधन ही पूरे प्रदेश में भाजपा का सफ़ाया करने में सक्षम है। उन्होंने प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के एक शेर के माध्यम से विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि "अभी ग़नीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूं। वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं।
वो कह रहा है के कुछ दिनों में मिटा के रख दूंगा नस्ल तेरी। है उनकी आदत डरा रहा है, उसे कहो मैं डरा नहीं हूं"। चंद्रशेखर 'रावण' के इस शेर को सुनने के बाद दलित व मुस्लिमों का भरपूर समर्थन गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को मिल रहा है। उन्होंने जनसभा में उपस्तिथ जनसैलाब से गठबंधन का साथ देकर आगामी 11 मई को गठबन्धन प्रत्याशी पूजा के चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाकर पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। सपा दिग्गज नेता एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म ने कहा कि आज देश व प्रदेश में फ़िरकापरस्त ताकतें हावी होकर लोगों पर जुल्म कर रही है। अब वक्त आ गया है कि जुल्म का शिकार हुए लोग फ़िरकापरस्त ताकतों का देश व प्रदेश से सफ़ाया करने का मन बना चुके है। आज प्रदेश में सरकार के विरोध में बोलने पर तुरंत मुकदमा हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उन्हें दो बार इज्ज़त से नवाजा, उनकी सदस्यता खारिज की गई, ये अल्लाह की ही मर्जी रही होगी। लेकिन अल्लाह उन्हें दोबारा इस इज्ज़त से नवाजेगा उन्हें यक़ीन है। जिसके लिए उन्हें सभी के प्यार की जरूरत है। उन्होंने एक शेर के माध्यम से विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि "कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा। तुम्हारा सिर्फ वक्त आया है, हमारा दौर आएगा"। अब्दुल्ला आज़म के इस शेर से मुस्लिम समाज का भी समर्थन गठबंधन प्रत्याशी पूजा को मिलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने जनसैलाब से गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को चुनाव चिन्ह केतली के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व जनसैलाब में शामिल लोगों ने देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया से जमकर नारेबाजी कर दोनों दिग्गज नेताओं का स्वागत किया। वहीं जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब में हजारों की भीड़ दलित व मुस्लिमों को रही। गठबन्धन प्रत्याशी पूजा ने दोनों दिग्गज नेताओं का आभार जताया और जनसभा में उपस्तिथ जनसैलाब से उन्हें आगामी 11 मई को केतली के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की। वरिष्ठ नेता आदेश कुमार गुड्डू ने भी जनसभा में उपस्तिथ जनसैलाब का अभिवादन कर आगामी 11 मई को केतली के निशान पर मोहर लगाकर गठबन्धन प्रत्याशी पूजा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
जनसभा में सपा निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव, असपा प्रदेश महासचिव निज़ाम चौधरी, सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, आरएलडी जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, असपा जिलाध्यक्ष सुशील आज़ाद, वरिष्ठ नेता पदम सिंह, संजय यादव, याद ईलाही कुरैशी, इकबाल कुरैशी, ललित सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बाबूराम भारती, सुरेंद्र लाला सहित हजारों लोग उपस्तिथ रहे।


