Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के रोकथाम अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के कार्यशाला आयोजित।

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत संस्कार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से छात्राओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

 तथा सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।