Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : 11 दिन पूर्व अकाउंटेंट से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ़्तार, नगदी, चाकू, कागज़ात व बाइक बरामद

-तीन शातिर लुटेरे गिरफ़्तार, नगदी, चाकू, कागज़ात व बाइक बरामद

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत 11 दिन पूर्व गांव धनौरा स्तिथ पेट्रोल पंप के पास अकाउंटेंट से हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ़्तार किया। इनके कब्जे से लूटी गई नगदी, चाकू, कागज़ात व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि  11 दिन पूर्व गांव खड़खडी निवासी संदीप त्यागी अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपनी नोएडा स्तिथ कंपनी से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव धनौरा स्तिथ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर चाकुओं से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी दिलीप बिष्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को इस लूट की घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने सौरभ विधुरी व रोहित पाल निवासीगण गांव असावर थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर और प्रिंस चावड़ा निवासी समकोला थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रोहित पाल ने बताया कि वह भी संदीप त्यागी की कंपनी में ही काम करता है। जिसे यह पता था कि संदीप त्यागी के कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर रहते हुए उसके बैग में तीन से चार लाख रुपए होते है, जो कंपनी में काम करने वालों को तनख्वाह के रूप में दिए जाते है। उसने यह सब बातें अपने गांव के ही सौरभ विधूरी को बताई। सौरभ ने इस पूरे घटना क्रम का रोड मैप तैयार कर अपने एक तीसरे साथी प्रिंस चावड़ा की मदद से इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ में बताया कि वह गुलावठी नगर पालिका अध्यक्ष की कार भी चलाता है। जिसने प्रिंस को अपने साथ लेकर नगर पालिका के बड़े बाबू के घर की रेकी कर लूट या चोरी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में भी था। लेकिन थाना देहात पुलिस ने समय रहते हुए उन्हें दबोच लिया। एसपी ने बताया कि यह घटना पुलिस को ब्लाइंड घटना के रूप में एक चुनौती बनी हुई थी। जिसका खुलासा करने वाली टीम को उन्होंने दस हजार रुपए का पुरुस्कार देने की घोषणा की।