Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : सावन ज्योत से प्रतीक चिन्ह से सम्मानित हुए प्रवीण सेठी

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक हापुड़ निवासी प्रवीण सेठी को हरिद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा व पानीपत हरियाणा पंजाबी महासभा द्वारा एक कार्यक्रम में सावन जोत प्रतीक चिन्ह पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, प्रवीण सेठी ने बताया कि हरिद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यक्रम में हरियाणा पंजाबी महासभा व अन्य देशों से आए पंजाबी समाज ने सावन ज्योत प्रतीक चिन्ह वह पटका पहना कर स्वागत किया गया। 
प्रवीण सेठी पूरे देश में जाकर पंजाबी समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाबी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा।
 स्वागत करने वालों में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश पाहवा, सुनील चावला, अरुण दास महाराज, साहिल कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।