Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : रुद्राक्षमुनि त्यागी चौधरी ताराचन्द जनता इन्टर कालेज की प्रबन्ध कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने



हापुड़। चौधरी ताराचन्द जनता इन्टर कालेज की प्रबन्ध कार्यकारिणी के अध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी के आकस्मिक निधन के बाद उपाध्यक्ष रूद्राक्षमुनि त्यागी को प्रबन्ध कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके चलते प्रशासन योजना में वर्णित व्यवस्था के आधार पर नियमानुसार उन्हे अध्यक्ष पद पर कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया। 
कॉलेज प्रबंधक राजपाल त्यागी व कार्यवाहक प्रधानाचार्या रश्मि चौधरी ने बताया कि ताराचन्द शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री बृजेश त्यागी द्वारा उक्त पद पर असंवैधानिक रूप से पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी के पुत्र मोहित त्यागी को प्रबन्ध कार्यकारिणी का तथाकथित अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था और जिला विद्यालय निरीक्षक को इनके द्वारा अध्यक्ष पद के अनुमोदन के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उक्त के सम्बन्ध में सुनवाई की गई और 7 अगस्त 2023 को बृजेश त्यागी के उक्त प्रार्थना पत्र को निरस्त करते हुए अन्तिम निर्णय में रूद्राक्षमुनि त्यागी को अध्यक्ष पद का अनुमोदन दिया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष रुद्राक्षमुनि त्यागी का फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।
इस दौरान विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या रश्मि चौधरी, प्रबन्धक राजपाल त्यागी, उपप्रन्धक विपिन त्यागी, कोषाध्यक्ष संजीव त्यागी, सदस्य कपिल त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, विजय त्यागी, प्रशान्त त्यागी, अमित त्यागी, धर्मेन्द्र त्यागी, घनश्याम त्यागी, वीरेन्द्र त्यागी उपस्थित रहे।