Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया निरीक्षण, ग्राम प्रधान की सराहना की।

हापुड़ पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा अचानक पहुचे थाना बहादुरगढ़ के गांव रझैटी। 

रिपोर्ट - नवीन गौतम/परवेज़ अली 
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गाव रझेटी में पहुचे पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी गढ़ आशुतोष शिवम ने  गांव की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सी सी टी वी कैमरों का निरीक्षण किया।

 रझैटी गांव में एंट्री करने वाले खेड़ा खागोई मार्ग, नहर सलौनी और हरौडा मार्ग, लुहारी वाया सलौनी होकर रझैटी गांव में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर कैमरे लगे है। जिससे पूरे गांव की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। इसे देखते हुए पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा ने ग्राम प्रधान यासमीन की सराहना की। 
प्रधान पति व भाकियू (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी ने अपने आवास पर पुलिस अधिक्षक महोदय का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर भाकियु (संघर्ष) के प्रदेश महासचिव खुर्शीद तोमर, भाकियु (संघर्ष) के जिला संयोजक मास्टर आसिफ अली व गाव के बुजुर्ग छोटंन् खान, नज़ाकत अली,  ठाकुर छुट्टन सिंह, ठाकुर कुंवरपाल सिंह, मारूफ खान, नवाब खान, असलम तोमर व डॉ0 विजय आदि मौजूद रहे।