Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव लगातार प्रदेश के करोड़ों लोगों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं : आशुतोष शर्मा

 - सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया
हापुड़। फ्री गंज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मेरठ सहारनपुर मंडल से एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी लगातार चैनल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों युवाओं को जोड़ने का कार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी के माध्यम से किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित भड़ाना ने बताया आज कैंप कार्यालय पर सभी सम्मानित समाजवादी नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर धूमधाम के साथ प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव जी का जन्म दिन मनाया गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह जाटव, महिला सभा के प्रदेश सचिव शालू जोहरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, समाजवादी नेता विक्रम गुर्जर, कश्यप समाज के वरिष्ठ नेता बिंदर कश्यप मौजूद रहे।