रिपोर्ट- इमरान अली/परवेज़ अली
गढ़मुक्तेश्वर। सरफिरे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या।
प्रेमिका ने किया इनकार तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट। चाकू से तब तक ताबड़तोड़ वार करता रहा जब तक नहीं हो गई मौत।
पुलिस ने आरोपी को किया रंगे हाथों गिरफ्तार।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक व युवती रामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनो सुबह से घर से थे फरार, किसी बात को लेकर दोनो में हुई थी कहा सुनी के चलते प्रेमी ने चाकुओं से गोदकर कर दी प्रेमिका की हत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
गढ़मुक्तेश्वर। घर से रफू चक्कर हुई प्रेमिका ने शादी करने से इनकार किया तो सिरफिरे आशिक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल किया गया रक्त रंजित चाकू भी बरामद कर लिया है।
अति व्यवस्तम दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे स्थित ग्राम बदरखा के सामने मध्य गंग नहर पटरी से जंगल मैं उतर रही पगडंडी पर एक सिरफिरे आशिक ने रविवार की शाम को अपनी प्रेमिका को चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। जंगल में कामकाज करने आ जा रहे किसान और ग्रामीण उक्त युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उस तरफ दौड़ पड़े तो वहां का मंजर देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने कोई भी देरी किए बिना इस संबंध में पुलिस को सूचना कर दी जो आनन-फानन में कुछ ही मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर ही मौजूद हत्या आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और युवती की हत्या करन में इस्तेमाल किया गया रक्त रंजित रामपुरी चाकू भी कर लिया। हत्यारोपी का कहना है कि उसका नाम गुलवेज है, जो जनपद रामपुर का रहने वाला है और रविवार की सुबह को ही वह बाइक से अपनी बीस वर्षीय प्रेमिका मुश्के सबा के साथ घर से भाग फरार हुआ था। गुलवेज का कहना है कि करीब चार साल से उसका मुश्के सबा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, परंतु मुश्के सबा नोएडा जाकर शादी करने इनकार से स्पष्ट इनकार करते हुए अपने घर वापस लौटने की जिद करने लगी थी। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर उसने चाकु से ताबड़तोड़ वार करते हुए अपनी प्रेमिका मुश्के सबा को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी आशुतोष शिवम का कहना है कि रामपुर का रहने वाला गुलवेज अपनी प्रेमिका मुश्के सबा को रविवार की सुबह घर से लेकर फरार हो गया था, परंतु रास्ते में आकर मैं शादी करने से इनकार करने लगी। इससे नाराज होकर गुलवेज़ ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए मुश्के सबा को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत गिरफ्तार करते हुए मृतक आकर्षक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है, जिनके आने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी


