Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : भाकियू और बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष का टकराव हुआ खत्म सिंभावली थाना प्रभारी ने कराई दोनों पक्षों में सुलह रात भर थाने में चला धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

रिपोर्ट - इमरान अली/ मुकेश अग्रवाल 
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष के रवैया को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बुरी तरह नाराज होकर रात भर धरने पर बैठे रहे थे, परंतु सिंभावली थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई जाने पर उक्त मामला निपट गया।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन सोमवार को देहरा कुटी स्थित कैंप कार्यालय में हुआ था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए किसानों द्वारा अपनी समस्याएं रखे जाने पर नाराज सैकड़ों कार्यकर्ता युवा शाखा के मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंच गए थे। जो घेराव करते हुए बहादुरगढ़ थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए बेमियादी धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता इस बात को लेकर बुरी तरह नाराज हो उठे थे कि बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धरना स्थल पर वार्ता करने नहीं पहुंचे और कार्यकर्ताओं के लिए पानी आदि की व्यवस्था भी नहीं कराई जा सकी। इस बात से नाराज हुए कार्यकर्ता हंगामा करते हुए धरना स्थल पर जमकर बैठ गए थे। पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया परंतु कार्यकर्ता कोई भी बात मानने को तैयार नहीं हो, जिसके चलते उनका धरना प्रदर्शन थाना परिसर में रात भर जारी रहा। मंगलवार की सुबह सिंभावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार थाना बहादुरगढ़ परिसर में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के धरना स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान, वरिष्ठ नेता दिनेश त्यागी, महिला मोर्चा नेता बबली त्यागी, गुड्डू प्रधान आदि से वार्ता करते हुए थाना प्रभारी सुमित तोमर को धरना स्थल पर बुला लिया। जहां काफी देर तक हुई वार्ता के बाद संतुष्ट होने पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपते हुए थाना परिसर में रात भर चला अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 


- भारतीय किसान यूनियन के नेता जीते चौहान का कहना है कि सिंभावली थाना प्रभारी द्वारा कराई गई वार्ता में गलतफहमी दूर होने पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। 

- थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि किसानों समेत सभी वर्गों का पूरा सम्मान किया जाएगा और उनकी समस्याओं गया था संभव निराकरण भी कराया जाएगा।