Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : कल 27 अक्टूबर को होगी थाना धौलाना में खड़े 78 वाहनों की नीलामी

(फाइल फ़ोटो)

हापुड़/धौलाना। आगामी कल थाना धौलाना में खड़े 78 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान थाना पुलिस ने अधिक से अधिक संख्या में बोली दाताओं से थाने पहुंचकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कल दिनांक 27.10.23 को थाना धौलाना परिसर में खड़े लावारिस वाहन  04, माल मुकदमाती वाहन 22, एमवी एक्ट वाहन 52, यानि कुल 78 वाहनों की नीलामी की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया  प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में संपन्न की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बोली दाताओं से थाने पहुंचकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।