Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

 रिपोर्ट - परवेज़ अली
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस लाइन में अयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं ज़िलाधिकारी प्रेरणा शर्मा द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 इस मौके पर गढ़मुक्तेश्वर सीओ आशुतोष शिवम, एसआई अमीर अहमद, एसआई देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गढ़ कोतवाली में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की संतुति पर गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस लाइन में डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। 
भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 1999 से पुलिस विभाग ने आउट स्टैंिडंग परफॉर्मेंस देने वाले उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह का चयन किया है। जिन्हें अति उत्कृष्ठ पदक सेवा सम्मान के लिए चयनित किया गया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज में तैनाती के दौरान उन्हें विभाग द्वारा वर्ष 2017 में सराहनीय सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था।