हापुड़। जनपद न्यायाधीश हापुड़ मलखान सिंह, जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा एव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ विकास कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ राजकुमार अग्रवाल द्वारा जिला कारागार गाजियाबाद का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कारागार चिकित्सालय, पाकशाला पुरुष एवं महिला अहाता का विधिवत निरीक्षण करते हुए बंदियों की परेड देखी गयी। कारागार में चलाये जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रोढ़ शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण तथा जेल में साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, हरियाली तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा कारागार में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह, जेलर किशोर कुमार दीक्षित, वरिष्ठ चिकित्सा परामर्शदाता डॉ० एम. के. तोमर, जेलर संजय कुमार शाही, डिप्टी जेलर विजय कुमार गौतम, बृजेश नारायण पाण्डेय व कु० कुंती दोहरे तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



