Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : अज्ञात शव की नही हो सकी शिनाख्त, किया सुपुर्द ए खाक


पिलखुवा। दो दिन पूर्व पबला रोड स्थित टंकी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था लेकिन पुलिस द्वारा कड़े प्रयास के बावजूद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। जिसके बाद बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा दहपा रोड स्थित कब्रिस्तान में अज्ञात युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 
सोमवार की रात पबला रोड पर स्थित टंकी के समीप 42 वर्षीय एक व्यक्ति का अज्ञात शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों व आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी थी जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा दहपा रोड स्थित कब्रिस्तान में अज्ञात युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 
इस मामेले में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
इस मौके पर जाहिद,खालिद सैफी,इरफान,शकील,निसार,नईम,सावेज के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे।