Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध प्लाटिंग का कारोबार, प्राधिकरण कारवाई के नाम पर करता है सिर्फ़ औपचारिकता

 - HPDA के नोटिस के बाद भी दबंगों का अवैध प्लाटिंग पर निर्माण कार्य सुचारू

By- Mo. Hashim 
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में अवैध रुप से प्लॉटिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है।अधिक संख्या में प्रोपट्री डीलर भूमि को सस्ते रेटों में खरीदकर बिना आबादी में दर्ज और एचपीडीए से बिना रजिस्ट्रर्ड कराए ही प्लाटिंग कर रहे हैं।गढ़मुक्तेश्वर नगर के पुराना दिल्ली रोड स्थित घोड़ा फार्म एचपीडीए में बिना पंजीकरण और नक्शा पास कराए ही प्लाटिंग की जा रही है।आपको बता दें कि पूर्व में एचपीडीए द्वारा कार्रवाई तो की गई हैं, लेकिन उसके कुछ दिन बाद फिर से प्लाटिंग का कार्य शुरु कर दिया जाता है।इसके अलावा प्रोपट्री डीलर कई स्थानों पर कृषि भूमि को खरीद लेते हैं, जिसको बिना आबादी में दर्ज कराए ही प्लाटिंग करना शुुरु कर देते हैं। वहीं एचपीडीए से भी प्लाटिंग करने के लिए अनुमति तक नहीं ली जाती है। जिसके चलते नगर समेत आसपास के इलाकों में जमकर अवैध प्लाटिंग हो रही है। यदि सर्किल रेट की बात की जाए तो गढ़ में कई प्रोपट्री डीलर ऐसे हैं।जो कई बीघा कृषि भूमि कम पैसों में खरीदकर उसको प्लॉट के रूप में बेचने का काम करते हैं, जिसमें प्रोपट्री डीलर खरीदार से सर्किल रेट से अधिक रेटों में भूमि को अच्छे पैसों में बेचकर कमाई करते हैं। लोगों का आरोप ये भी है कि अधिकारियों द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालों से पहले से ही मिलीभगत हो जाती है। जिसके बाद वह बड़े अफसरों को कार्रवाई का दिखावा करने के लिए बुल्डोजर लेकर कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण कर आते हैं। जिसके बाद फिर प्रोपट्री डीलर बैखोफ होकर प्लाटिंग करना शुरु कर देते हैं।
गढ़मुक्तेश्वर जेई पीयूष जेन ने बताया कि कई स्थानों पर पूर्व में प्राधिकरण के बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों को नोटिस भी दिए गए हैं व कार्रवाई की गई है।आगे में अधिकारियों के साथ अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।