Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : 10वीं पास IAS अधिकारी पुलिस ने किया गिरफ्तार


By-Anuj Singh 
हापुड़। थाना साइबर काइम पुलिस ने भोले-भाले लोगों को कॉल करके खुद को आई०ए०एस० अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ट्रांसफर कराकर ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से आई फोन सहित 02 मोबाइल फोन, इनकम टैक्स विभाग की फर्जी रसीदें, आई०ए०एस० अधिकारी का फर्जी आई कार्ड, नकदी इत्यादि सामान बरामद। अभियुक्त शातिर किस्म का साइबर अपराधी है, जिसके द्वारा सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर अब तक सैकड़ो लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित करते हुए लाखों रूपये की ट्रांजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुका हैं। 

कार्यवाहीः-
 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना साइबर काइम पुलिस द्वारा भोले-भाले लोगों को कॉल करके खुद को आई०ए०एस० अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ट्रांसफर कराकर ठगी करने वाले शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके कब्जे से आई फोन सहित 02 मोबाइल फोन, इनकम टैक्स विभाग की फर्जी रसीदें, आई०ए० एस० अधिकारी का आई कार्ड, नकदी इत्यादि सामान बरामद। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीकाः-
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं श्री हरी जी परमात्मा महाराज के सत्संग में जाता रहता हूं सत्संग में आने वाले भोले-भाले लोगों से उनका मोबाइल नम्बर लेकर फिर कुछ दिन बाद उनको कॉल करके खुद को आई०ए०एस० अधिकारी बताकर विश्वास में लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ट्रांसफर कराकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र व उनसे द्वारा ऑनलाइन ली गयी धनराशि की फर्जी बॉन्ड की रसीद भेजकर ठगी करता हूं इसी प्रकार मैंने हापुड के गजालपुर बाबूगढ़ के रहने वाले अनिल पुत्र शिवदास सिंह व दीपक पुत्र प्रमोद से मैंने खुद को आई०ए०एस० अधिकारी बताकर विश्वास में लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ट्रांसफर कराकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र व उनसे मेरे द्वारा ऑनलाइन ली गयी धनराशि फर्जी बॉन्ड की रसीद व नियुक्ति पत्र भेजकर ठगी की है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म साइबर अपराधी जिसके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों/राज्यों से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान व समयः- 
मेरठ रोड पर छप्पन भोग के पास से

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- 
1.प्रियांस कुमार पुत्र ब्रज किशोर निवासी ग्राम कीनानगर थाना भावनपुर जनपद मेरठ

बरामदगी का विवरणः-
1. एक आई फोन सहित 02 मोबाइल फोन
2. 1500 रूपये नकदी
3. इनकम टैक्स विभाग की फर्जी कूटरचित रसीदें। 
4. आई०ए०एस० अधिकारी का फर्जी आई कार्ड।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. नजीर अली खान प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर काइम जनपद हापुड़। 
2. उ0नि0 श्री यूक्रेनी ठाणे साइबर क्यिऑन जिला हापुड।
3.है0का0 सुनील कुमार थाना साइबर क्यिऑन जिला हापुड।
4. कां० नीरज कुमार थाना साइबर काइम जनपद हापुड।
5. का0 दीपक कुमार थाना साइबर कइम क्षेत्र हापुड।
6. है0का0 साजुद्दीन खान जिला साइबर्स काइम जिला हापुड।