रिपोर्ट - नवीन गौतम
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा में OYO होटल की आड़ में चल रहा देह व्यापार मामले में पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि इस होटल में न तो सराय एक्ट का रजिस्ट्रेशन था न ही फायर विभाग से NOC ली गई हैं। पुलिस की छापा मार कारवाई के दौरान OYO होटल चलाने से संबंधित वैध प्रपत्र भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद भी यह OYO होटल संचालित है। आखिर किसकी सह पर ये होटल मानकों को ताक पर रखकर चल रहा था। आखिर संबंधित अधिकारी क्यों खामोश हैं। अब सवाल ये उठता है कि ऐसे होटलों पर सिलिंग की कारवाई कब होगी।
बता दें कि बीती 20 अप्रैल को थाना बाबूगढ़ पुलिस व एएचटीयू की संयुक्त टीम ने उपेड़ा स्थित ग्रीन ओयो होटल में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो व्यक्ति तपेश व राजू को गिरफ्तार किया था। जबकि महिपाल व चेतन सिंह फरार हैं।
गिरफ्तार तपेश व राजू के कब्जे से पुलिस ने 12 सौ रूपये नकदी, मोबाइल फोन, रजिस्टर व कोंडम आदि सामग्री बरामद की थी। बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने बीती 20 अप्रैल को होटल पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।


