पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1967 में कालीकट अधिवेशन में
भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे : अनुराग तोमर।
BY- Shakti Thakur
बुलंदशहर। गुलावठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।
भाजपा के मंडल महामंत्री अनुराग तोमर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए बताया कि वे 1967 में कालीकट अधिवेशन में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन को आकार दिया और भारतीय तत्व-दृष्टि को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले दीनदयाल जी स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे और उनका मानना था कि आर्थिक विकास का मुख्य लक्ष्य आम आदमी का कल्याण होना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, डॉ0 परिचय अग्रवाल, अनिमेष अगतीन, शरद गर्ग, हैप्पी वर्मा, गगन प्रजापति, नीरज सैनी, वीरू गोयल, आदि उपस्थित रहे।