मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भीमराव अम्बेडकर जनकल्याण समिति मेरठ मंडल के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष सम्राट कपिल कुमार के नेतृत्व में गांव किनानगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
समिति के अध्यक्ष सम्राट कपिल कुमार ने कहा कि बेटियां राष्ट्र की शान होती है। समाज में बेटी-बेटा समान है उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने और कैरियर बनाने का समान अधिकार है। महिला जागृति फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता पेट्रिक ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं का महत्व और अधिकार के बारे में समाज में जागरूकता लाने के लिए महिला दिवस मनाया जाना जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने किया, मंच का संचालन समिति के उपाध्यक्ष मोनू सिंह ने किया व महिला जागृति फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रमोद पैट्रिक और बहुजन मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष राजुदीन गादरे और गांव के मुख्य अतिथि शैली शर्मा, नीलोफर परवीन, गीता रानी, कविता जी, अनुराधा त्यागी, शशि देवी, सरोज, ललिता रानी, शीतल, कुंती, पुष्पा रानी सहित भारी संख्या में महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया।
समापन पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समित के अध्यक्ष मा. सम्राट कपिल कुमार ने किया।