Banga Electronics

Kidszee

अभियान:देहात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

अभियान:देहात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामलों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत रविवार की रात को पुलिस ने तीस व्यक्तियों को शराब पीते हुए दबोच लिया । पुलिस सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया इस अभियान में 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई है। यह अभियान निरंतर रूप से चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।