हापुड़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार, मान्यवर कांशीराम साहब के 19वें परिनिर्वाण दिवस (9 अक्टूबर 2025) के लिए लखनऊ पहुंचने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में, 27 सितंबर 2025 को हापुड़ में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
हापुड़ में 'चलो लखनऊ' का आह्वान
हापुड़ 59 विधानसभा के दस्तोई रोड पर आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य, 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़, एड. के.पी. सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी साथी एकजुट होकर लखनऊ चलें।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और मातृ शक्ति का सम्मान
बैठक में बसपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें के.पी. सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़) राजकुमार सागर (जिला सचिव), प्रदीप जाटव (जिला संयोजक बी वी एफ), हीरा लाल, संजय बाल्मीकि (पूर्व विधानसभा सचिव), श्रीराम गुलाम दिवाकर और बहुजन महापुरुष विचार समिति के पदाधिकारी, अजब सिंह जी और अरुण शामिल थे।
एड. के.पी. सिंह ने इस दौरान विशेष रूप से मातृ शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया और माता जी द्रोपा जी का धन्यवाद करते हुए उनके इस उम्र में भी बने जोश और उत्साह की सराहना की।
बैठक के समापन पर, दस्तोई रोड के सभी सम्मानित साथियों ने यह आश्वासन दिया कि वे बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।


