Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : अवैध हथियार की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर हमला,वर्दी फाड़ी


छह लोगों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज


BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो गया,जिसकी जांच पड़ताल और पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी के घर पहुँच गई।आरोपी के परिजनों ने बिना कुछ सोचे समझे पुलिस पर ही हमला कर डाला,जिसमे पुलिस की वर्दी भी फट गई और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आईं।आपको बता दें कि आज से लगभग एक सप्ताह पूर्व थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बैठ के रहने वाले युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो गया,जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस आरोपी के यहां जांच व पूछताछ के लिए पहुंची,उसी दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं व परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया,काफी देर खींचतान होती रही जिसमे पुलिस अपना बचाव करती रही,खींचतान व हमले में दरोगा अशोक कुमार व दरोगा संजय सिंह की वर्दी फट गई और उन्हें मामूली चोटें भी आईं,पुलिस के साथ हाथापाई का एक वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें आरोपी पक्ष के लोग पुलिस के साथ हाथापाई व वर्दी फाड़ते नजर आ रहे हैं।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि गांव वैठ कर एक युवक का शस्त्र के साथ फोटो वायरल हुआ था।उसकी जांच के दौरान पुलिस गांव वैट निवासी शारिक के घर पहुंची और मामले की जांच करने लगी। इसी दौरान शारिक के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया,जिसको लेकर शारिक,पिता नवाब, मां शमीम, भाई अरबाज, बहन इकरा व अरसी पर मुकदमा दर्ज कर अघ्रिम कार्यवाही की जा रही है।