Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : सिंभावली पुलिस से हाथापाई करने वाला गिरफ्तार


वाकी पांच आरोपियों की तलाश जारी


BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले के यहां पूछताछ व जांच के लिए पहुंची पुलिस से हाथापाई व अभद्रता करने वाला शारिक पुलिस ने किया गिरफ्तार।आपको बता दें कि थाना सिंभावली के गांव वैठ निवासी शारिक का अवैध हथियार के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसकी जांच व पूछताछ करने के लिए पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया,इतना ही नहीं खींचातानी में पुलिस की वर्दी तक फाड़ डाली,और दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल भी हो गए,जिसके चलते पुलिस ने शारिक सहित छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया,रविवार को अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने व पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी शारिक को सिंभावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी शारिक को गिरफ्तार कर लिया है,वाकी आरोपियों की तलाश जारी है,