गाज़ियाबाद पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,हर जनपद में हो रही प्रशंसा
गाज़ियाबाद पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,हर जनपद में हो रही प्रशंसा
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गाज़ियाबाद।शनिवार को एनएच 9 ABES ट्रैफिक बूथ के पास एक व्यक्ति दौरा पड़ने से चक्कर खाकर गिर गया।जिसके सिर में चोट आई।वहीं ड्यूटी पर मौजूद यातायात कर्मियों द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। तथा उसके एक परिचित के साथ नजदीकी हॉस्पिटल भिजवाया गया।जहां उसका इलाज हो पाया।इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के इस मानवता के रूप को देखकर प्रशंसा की और किसी व्यक्ति ने इस पूरे प्रकरण का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।जिसके बाद से ही गाज़ियाबाद पुलिस की हर तरफ खूब प्रशंसा हो रही है।


