Banga Electronics

Kidszee

थाना कोतवाली में मनाया गया विदाई समारोह

 
गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक बने मनोज बालियान



BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस के चलते कई थाना कोतवाली प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है।जिसको लेकर गढ़ कोतवाली व थाना बहादुरगढ़ में क्षेत्र की जनता ने निवर्तमान थाना प्रभारियों को फूल माला पहनाकर विदाई दी और नवनियुक्त थाना प्रभारियों का स्वागत किया।गढ़मुक्तेश्वर के निरवर्तमान कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार,थाना बहादुरगढ़ प्रभारी मनोज कुमार बालियान को क्षेत्र के लोगों व पुलिस टीम ने फूल माला पहनाकर व गुलदस्ते भेट कर विदाई दी।नवनियुक्त गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली मनोज कुमार बालियान ने अपना कार्यभार संभाला।वहीं थाना बहादुरगढ़ के नवनियुक्त प्रभारी धीरज मलिक व सिंभावली थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने भी अपना कार्यभार संभाला।विदाई समारोह में हाजी आरिफ,साजिद मूछ दोताई,व्यपार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल,अंकुर त्यागी,फज्जु प्रधान,योगिंद्र विष्ट,शब्बू चौधरी,परवेज लुहारी,एडवोकेट मेहताब अली,मुखिया मदद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।