जैविक खाद्य से भरा ट्रक पलटा,चालक मामूली रूप से घायल
BY-BHOOPENDRA SAGAR
हापुड़।रात्रि में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।जिसमें जैविक खाद्य के कट्टे भरे हुए थे।ट्रक चालक मामूली रूप से घायल।आपको बता दें कि शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे एक ट्रक जो जैविक खाद्य के कट्टों से भरकर मेरठ से छिबरामऊ जा रहा था।जैसे ही वह नए हाईवे एनएच 9 के नीचे ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।और उसमें लदे खाद्य के कट्टे सड़क पर बिखर गए।गनीमत रही कि ट्रक चालक सुखदेव कुमार ग्राम नगला मऊ थाना इटवा जनपद इटावा को मामूली चोट आई है।
हापुड़ पुलिस की कार्यशैली----
ट्रक पलटने से ट्रैफिक व्यवस्ता बिगड़ती उससे पहले ही थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने क्रेन बुलाकर ट्रक को रास्ते से हटवा कर यातायात सुचारू करवा दिया गया।



