Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

BY-BHOOPENDRA SAGAR
 हापुड़।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता एक फार्म हाउस में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की मासिक बैठक हुई। जिसमें पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया।बैठक में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से प्रभावित हापुड दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा।बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर सिंह रहे।परवेज चौधरी अपने साथ आए एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।हापुड जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी व महिला मोर्चा हापुड़ जिलाध्यक्ष डाॅक्टर प्रियंका सिंह ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोकदल पार्टी भी मैदान में भी अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के टिकट देकर मैदान उतारेगी। हापुड़ में हर गांव व घर घर जाकर सदस्य बनायेगी।ये अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।सदस्यता ग्रहण करने वालों में परवेज चौधरी,भूषण शर्मा,धर्मेंद्र यादव,इंद्रपाल यादव,कृष्ण चौधरी,वीरेंद्र चौधरी, कलवा,भूरे,फिरोज, प्रमोद चौहान,शहजाद, आकिल चौधरी,मुकेश चौधरी, शिवम चौधरी, भूरे चौधरी, महिला विनीत चौधरी मौजूद रहे।मासिक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त मिश्रा,क्षेत्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह,क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र उर्फ बिट्टू ,किसान मोर्चा प्रदेश महासचिव मोनू चौधरी,महिला मोर्चा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष चंचल चौधरी  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।