रिपोर्ट- भूपेंद्र सागर
हापुड़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने नगर क्षेत्र में लगने वाले रामलीला मेला की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रामलीला मैदान में स्थापित किए गए अस्थायी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। यह अस्थायी पुलिस चौकी मेला अवधि के दौरान सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 'मिशन शक्ति' कैम्प का भी उद्घाटन किया गया।
एसपी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


