हापुड़ कप्तान ने जनपद में थाना प्रभारियों के किए स्थानांतरण
BY-BHOOPENDRA SAGAR
हापुड़।जनपद के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर थाना प्रभारी के स्थानांतरण किए हैं।एसपी ने नीरज कुमार को गढ़मुक्तेश्वर से धौलाना थाने का प्रभारी बनाया है,वहीं धौलाना के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट को हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया है।थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी मनोज कुमार बालियान को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का प्रभारी बनाया है।हापुड़ नगर के कोतवाली प्रभारी मनीष प्रताप सिंह को बाबूगढ़ थाने प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह को थाना सिंभावली का प्रभारी बनाया गया है।और मनीष चौहान को पीआरओ से हाफिजपुर थाना प्रभारी बनाया है



