भाकियू महाशक्ति छोड़कर भाकियू भानू में हुए शामिल
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।भारतीय किसान यूनियन भानू का सदस्य अभियान जारी है,इतना ही नहीं किसानों के निम्न संगठनों को त्यागकर लोग भानू में शामिल हो रहे हैं।रविवार को भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी राजीव चौहान ग्राम सदरपुर ने भाकियू महाशक्ति को अलविदा कहते हुए भाकियू भानू का दामन थाम लिया,प्रदेश अध्यक्ष किसान मजदूर मोर्चा पुष्पेंद्र चौहान,राष्टीय अध्यक्ष किसान मजदूर मोर्चा अंकुर चौहान व प्रदेश संगठन मंत्री कमलजीत चौहान ने राजीव चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मजदूर मोर्चा नियुक्त किया,राजीव चौहान ने कहा कि भाकियू भानू ही एक ऐसा संगठन है जो गरीब किसान व मजदूरों की लड़ाई लड़ता है,इस समगठन मे मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे में पूर्ण रूप से निभाउंगा और किसानों व मज़दूरो की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहूंगा।


