हापुड़। शहर में मानव सेवा की मिसाल कायम करने वाले युवा समाज सेवी शिक्षक ललित कुमार का जन्मदिवस सेवा दिवस के रुप में मनाया गया, जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से लेकर रात तक विभिन्न स्थानों में मानव सेवा का कार्य करते हुए, असहाय, विकलांग, अनाथ वृद्धजनोँ के साथ उनको जरूरत की सामग्री वितरण करके मनाया जन्मदिवस।
हापुड के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी समाज सेवी युवा शिक्षक एडवोकेट ललित कुमार का जन्मदिवस उनके द्वारा एवं उनके मित्रों, सहयोगियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा का कार्य करके मनाया।
शहर के समाज सेवी ललित कुमार जोकि विगत 3 वर्ष से शहर के कुछ युवाओं के साथ अपना समाज ग्रुप बनाकर गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों के लिए कार्य कर रहे है, ये युवा आज अपने अध्यक्ष ललित कुमार के जन्मदिवस भी मानव सेवा करके मनाया। इस अवसर पर जतिन दीवान जी, बंटी, दिनेश, बिट्टू, विशाल, आकाश, विकास, राहुल, रिंकू एवं अन्य मित्रगण ने जन्मदिवस की बधाई दी।


