Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : सैफी सेवा फाउंडेशन का 'परिवार बढ़ाओ' महाअभियान

फाउंडेशन के प्रबंधक निजामुद्दीन सैफी ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई



BY-BHOOPENDRA SAGAR
हापुड़। शनिवार को नगर के मौहल्ला कोटला सादात में सैफी सेवा फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने 'परिवार बढ़ाओ' महाअभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन सैफी सेवा फाउंडेशन के प्रबंधक पत्रकार निजामुद्दीन सैफी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान कलाम-ए-पाक की तिलावत से हुआ। इसके बाद सैफी उपनाम की शुरुआत करने वाले दिवंगत बुजुर्गों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान फाउंडेशन में अलग-अलग व्यक्तियों को राज्य, प्रदेश और जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। फाउंडेशन के प्रबंधक निजामुद्दीन सैफी ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई। इस दौरान हाफिज वहाब सैफी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए सदस्यों को संस्था का मेडल पहनाकर सदस्यता दी गई। इस अवसर पर वली सैफी, असलम सैफी, नईम सैफी, नूर हसन सैफी, डॉ. मुबारक अली सैफी, नईम सैफी चेनपुरी और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।