Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च


 उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।शनिवार को अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला,और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में हाई कोर्ट बैंच की मांग कई सालों से उठ रही है ,जिसको लेकर समाजसेवियों ने भी न जाने कितनी बार मुख्यमंत्री से लेकर प्रधान मंत्री व राष्टपति के नाम ज्ञापन देकर गढ़मुक्तेश्वर में हाई कोर्ट स्थापित करने की मांग उठाई है।शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर कोर्ट व तहसील के अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर  तहसील व कोर्ट के कार्यों को स्थागित करते हुए प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा,और तहसील परिसर से अम्बेडकर मूर्ति तक पैदल मार्च निकाल हाई कोर्ट बैंच की मांग उठाई।बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष चौधरी नरेश गिल व बार सचिव जितेन्द्र भाटी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर में 22 जिले आते हैं,लोगों को हाई कोर्ट प्रयागराज जाने के लिए तीन सौ से चार सौ किलो मीटर का सफर तय करना पड़ता है।बहुत मुकदमों में तो देरी से पहुंचने के कारण पीड़ित को न्याय भी नहीं मिल पाता है।पीड़ित प्रयागराज के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो जाते हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि हाई कोर्ट प्रयागराज में मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है।पीड़ितों को समय से न्याय नहीं मिल पाता,अगर गढ़मुक्तेश्वर में हाई कोर्ट बैंच बन जाएगी तो पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को ट्रेनों व बसों की भागदौड़ से निजात मिलेगी।इस मौके पर उपाध्यक्ष शाकिर अली,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल,सह सचिव अमन शर्मा,सह सचिव पुस्तकालय हरिशंकर राणा,कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति,लेखा निरीक्षक राज जयन्त,अधिवक्ता मोहित गुप्ता,शीशपाल सिंह चौहान,संदीप सैनी,विकास पुंडीर,पीयूष गोयल,कुलदीप शर्मा,आनन्द चौहान,सोनू कुमार,कृष्ण सैनी,श्रीनिवास सिंह,मिलन कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।