Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : नैंसी सिंह और कनिका चौहान को बनाया एक दिन का थाना प्रभारी

 
दोनों छात्राओं को गढ़ कोतवाली व सिंभावली थाने का बनाया प्रभारी

BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हापुड़ ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में गढ़ स्थित डीएम पब्लिक स्कूल से 11वीं  कक्षा की छात्रा कनिका चौहान और सिंभावली स्थित रघुवीर शरण इंटर कॉलेज से 12वीं कक्षा की छात्रा नैंसी सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया एवं क्षेत्राधिकारी गढमुक्तेश्वर द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को थाने की कार्यशैली व पुलिस कार्यप्रणाली एवं उनके अधिकारों,वीमेन पावर, लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।एक दिन की दोनों थाना प्रभारियों ने मिशन शक्ति रूम ,महिला हेल्प डेक्स,कम्प्यूटर रूम, सीसीटीएनएस रूम,जीडी कार्यालयों के निरीक्षण किया,इसके साथ साथ कोतवाली व थाने में शिकायत लेकर आए फरियादियों की शिकायत सुनकर उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।