Banga Electronics

Kidszee

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

रिपोर्ट- भूपेंद्र सागर 

गढ़मुक्तेश्वर।तड़के सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा। स्याना चौराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद सिंह ने बताया कि मंगलवार की तड़के सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रेक पर बदरखा पुल के पास ट्रेन से एक व्यक्ति के टकराने की पुलिस को सूचना मिली।जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।वहां पाया गया कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही हैं।ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है।बॉडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।