Banga Electronics

Kidszee

कर्ज के बोझ से परेशान होकर युवक गंगा मे आत्महत्या करने पहुंचा, दरोगा इंद्रकांत यादव ने युवक को समझा बुझा कर घर भेजा।

कर्ज के बोझ से परेशान होकर युवक गंगा मे आत्महत्या करने पहुंचा, दरोगा इंद्रकांत यादव ने युवक को समझा बुझा कर घर भेजा

रिपोर्ट अनुज सिंह 

गढ़मुक्तेश्वर।गंगानगरी ब्रजघाट पुलिस ने अपनी तत्परता और समझदारी से एक युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी निवासी एक युवक कर्ज के बोझ से अत्यधिक परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से ब्रजघाट पहुंच गया था। युवक की गतिविधियों पर नजर पड़ते ही पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई और उसे सकुशल पकड़ लिया।
चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सावधानी के साथ युवक को समझाया और किसी तरह आत्मघाती कदम उठाने से रोका। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंचने से बच गया।
परिवारजन ने पुलिस टीम का दिल से आभार जताया और कहा कि अगर समय पर पुलिस मदद न करती तो शायद उनके घर का चिराग बुझ जाता। चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव और उनकी टीम की सतर्कता से यह घटना एक बड़े हादसे में बदलने से टल गई।