Banga Electronics

Kidszee

बुलन्दशहर : सपा नेता संग कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की हुई सगाई


सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर 




रिपोर्ट - भूपेन्द्र सागर
बुलन्दशहर -कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने अपनी सगाई का फोटो फेसबुक पर शेयर किया है,और लोगों को अपनी सगाई की शुभकामनाएं भी दी है,सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी से अचानक से सगाई कर पूनम पंडित ने सभी को अंजसमस में डाल दिया है,

किसान आंदोलन से पूनम पंडित चर्चा में आई
पूनम पंडित ने किसानों के आंदोलन में भाग लिया और किसानों के हक में खूब जमकर बोली,पूनम पंडित के बोलने का अंदाज ऐसा था कि जिसने भी सुना व वाह वाह करने लगा,पूनम पंडित के भाषणों की वीडियो सोशल मीडिया व चैनलों पर खूब चली और लोगों ने पसन्द की।

बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट से लड़ा चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान की आइकन गर्ल के रूप में पूनम पंडित ने विशेष पहचान बनाई थी। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने उनके प्रचार में खुद भाग लिया और ट्रैक्टर चलाकर रोड शो भी किया था।