हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही
रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर।पुलिस ने तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर जब्त किया है,और चालान भी काटे हैं।जनपद हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस पटाखा बुलेट मोटरसाइकलों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाए हुए है,मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में ट्रैफिक एसआई राजकुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान दो पटाखा बुलेट पर सीज की कार्यवाही की है,उन्होंने बताया कि पुलिस के जागरूक करने के बाद भी बुलेट मोटरसाइकलों में शरारती तत्व तेज आवाज व पटाखे वाला साइलेंसर लगाकर हुड़दंग मचा मचाते हैं,जिसको लेकर हापुड़ एसपी द्वारा सख्त निर्देशों के चलते ऐसी मोटरसाइकलों पर पूरे जनपद में सीज की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।


