मिठाई व शॉल भेट कर किया पत्रकारों का सम्मान
रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर।सिंभावली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर महाराजा फार्म हाउस में शुक्रवार को इंडियन प्रेस अलेवनेश पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष हापुड़ भूपेंद्र सागर के नेतृत्व में सभी पत्रकार एकत्रित हुए।गढ़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से भावी प्रत्याशी सुधीर चौहान द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित हुए और साथ ही समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में सपा जिला अध्यक्ष आनंद उर्फ बबलू गुर्जर भी उपस्थित हुए।सुधीर चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़ विधानसभा क्षेत्र की धरती पर पैदा होकर पला बड़ा हूं,अच्छी पढ़ाई कर आपके बीच पहुंचा।
मुझे अपना आशीर्वाद दो। अगर गढ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे 2027 में सेवा करने का मौका दिया तो धरातल पर कार्य कर आम जनमानस लोगो की समस्याएं को सुन अधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान करूंगा और गढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कर ऊंचाइयों पर पहुंचने का कार्य करूंगा। उनके जो कार्य ग्रामीण आँचल में अधूरे है उन्हें में पूरा करुंगा। सपा जिला अध्यक्ष बबलू गुर्जर ने पत्रकार के सम्मान में बताते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर यूट्यूब से लेकर,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों की आवाज को नहीं दबाया जाएगा। जो वर्तमान सरकार पत्रकार की आवाज को दबाने का कार्य कर रही हैं। दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित हुए सभी पत्रकारों का भावी प्रत्याशी सुधीर चौहान ने मिठाई देते हुए फूल-माला पहनकर व शोल उड़ाकर सम्मानित किया।


